Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsThieves Destroy Banana Crop Worth 4 Lakhs in Parbatta

अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य के केले की फसल को काटकर किया बर्बाद

अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य के केले की फसल को काटकर किया बर्बादअज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य के केले की फसल को काटकर किया बर्बादअज्ञात ब

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याFri, 13 June 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य के केले की फसल को काटकर किया बर्बाद

परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया बहियार में बुधवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य के केले की फसल काटकर बर्बाद कर दिया। पीड़ित कुल्हड़िया गांव निवासी नन्देव तिवारी बताया जा रहा है। डेढ़ बीघा जमीन में क्षतिग्रस्त किए गए तैयार केले की फसल की कीमत करीब चार लाख रुपये बताए जा रहे हैं। किसान नंदेव ने बताया कि वे दिन-रात एक करके इस फसल को तैयार की थी। आसपास के किसान भी उनके सुंदर बागान की चर्चा करते थे। श्रावण मास में फसल कटने और बेचने की आस लगाए फसल को तैयार कर रहे थे। ठीक उससे पहले असामाजिक तत्वों ने लगभग 450 केले के पेड़ों में लगे फलों को काटकर बर्बाद कर दिया क फसल बर्वाद देख नंदेव तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है क उन्होंने कहा सारी मेहनत व पूंजी बेकार हो गई क कर्ज लेकर खेती की थी।

अब क्या होगा? उनके बेटे नीरज कुमार ने बताया कि पिता सदमे में हैं और परिवार को समझ नहीं आ रहा कि इस नुकसान की भरपाई कैसे होगी? घटना को लेकर पीड़ित किसान द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है क इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की घटना को लेकर पीड़ित किसान द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें