महेशखूंट : रामध्वनि यज्ञ के आयोजन से भक्तिमय हुआ माहौल
महेशखूंट के हरदयाल नगर बन्नी में रामध्वनि यज्ञ का आयोजन हुआ, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। आचार्य पंडित जी ने बताया कि यज्ञ से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और समाज में समरस्ता बढ़ती है। यज्ञ मानव...

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट थाना क्षेत्र के हरदयाल नगर बन्नी में रामध्वनि यज्ञ के आयोजन से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। आचार्य पंडित जी ने कहा कि यज्ञ कराने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और नई उर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से एक ओर जहां वातावरण शुद्ध होता है। वही दूसरी ओर समाज में एक दूसरे के प्रति समरस्ता विश्वास बढ़ता है। यज्ञ कराने के कई लाभ होते हैं। मन की शांति एवं समाज में शांति सद्भावना बनाये रखने के लिए यज्ञ करना जरूरी है। मानव कल्याण के लिए प्राचीन काल से ही यज्ञ कराया जा रहा है।
मौके बन्नी मुखिया, पूर्व मुखिया लक्ष्मी देवी, राजेश गुप्ता, विक्की आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।