Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsNationwide Strike Against Labor Law Amendments and Wage Issues on July 9

श्रमिक संगठन 9 जुलाई करेंगे देशव्यापी आम हड़ताल

खगड़िया में भाकपा के जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना में मजदूरी नहीं बढ़ाई जा रही है। केंद्र सरकार ने 44 लेबर कोड कानून हटाकर चार नए लागू किए हैं, जिससे मजदूरों के अधिकारों का हनन...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याFri, 27 June 2025 04:15 AM
share Share
Follow Us on
श्रमिक संगठन 9 जुलाई करेंगे देशव्यापी आम हड़ताल

खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता मनरेगा योजना में मजदूरी बढ़ाने का काम नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार मजदूर के 44 लेबर कोड कानून को हटाकर उसकी जगह पर चार लेबर कोड कानून को लागू कर मजदूरों के अधिकार का हनन करने का काम कर रही है। इसके खिलाफ देश के तमाम श्रमिक संगठनों द्वारा श्रम कानून में संशोधन एवं मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ 9 जुलाई को देशव्यापी आम हड़ताल एवं ग्रामीण हड़ताल करने का फैसला लिया है। यह बातें गुरुवार को भाकपा के जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आगामी नौ जुलाई को बिहार बंद को सफल बनाने का अपील कार्यकत्र्ताओं की की गइ है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के अंदर लगातार आतंकवादी हमले हो रहे हैं। भाजपा के नेता वह मंत्री द्वारा हमारे देश के बहादुर बेटी सैनिकों के ऊपर अपमानजनक बयान देकर देश के बहादुर सैनिकों को अपमानित करने का काम किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें