सहोरवा से एक शराबी गिरफ्तार
सहोरवा से एक शराबी गिरफ्तारसहोरवा से एक शराबी गिरफ्तारसहोरवा से एक शराबी गिरफ्तारसहोरवा से एक शराबी गिरफ्तारसहोरवा से एक शराबी गिरफ्तारसहोरवा से एक शर

खगड़िया । नगर संवाददाता मोरकाही पुलिस ने सहोरवा से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान शराब के नशे में धुत शराबी सहोरवा के रहने वाले पंचू केवट के पुत्र मनोज केवट को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। एक अजमानतीय वारंटी समेत दो गिरफ्तार खगड़िया, नगर संवाददाता नगर पुलिस ने एक अजमानतीय वारंटी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि भगतटोला के रहने वाले विलटन सहनी के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
जबकि नशे में धुत शराबी बछौता के रहने वाले आकाश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। वाहन जांच के दौरान 18 हजार 500 रूपए का वसूला जुर्माना खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के विभिन्न थानों द्वारा चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 453 वाहनों की जांच की गई है। वाहन जांच के दौरान बिना कागजात, बिना हेलमेट वालों से 18 हजार 500 रूपए का जुर्माना राशि की वसूली की गई है। बताया जा रहा है कि वाहन जांच अभियान चलाए जाने से हड़कंप मचा हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।