Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsFire Destroys House in Maheshkhunt Investigation Underway

आग लगने से एक घर जलकर राख, हजारों का नुकसान

महेशखूंट के बड़ी झिकटिया में मिडिल स्कूल के पास बुधवार रात आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। गृहस्वामी वीपीन राम ने बताया कि घटना के समय वे अपने घर में नहीं थे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की,...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याFri, 27 June 2025 03:52 AM
share Share
Follow Us on
 आग लगने से एक घर जलकर राख, हजारों का नुकसान

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बड़ी झिकटिया में मिडिल स्कूल के पास बुधवार की लरात आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी वीपीन राम राम ने अगलगी की घटना मे अनाज, कपड़े व मवेशी का चारा सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित वीपीन राम ने घटना की जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि वे अपने बासा पर से बुधवार की रात झिकटिया गांव स्थित घर सोने चला गया। करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली कि मीडिल स्कूल स्थित घर मे आग लग गई है।

सभी परिवार घटनास्थल पर पहूचे तो मे आंखों के सामने उसका घर धू-धूकर जल रहा था। सथानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी महेशखूंंट पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है।अभी तक पीड़ित परिवार आवेदन नहीं दिया है। आवेदन प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मुखिया पूनम देवी ने गोगरी सीओ से पीडित परिवार को जल्द सहाय्य राशि देने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें