Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsElection Updates Four Candidates Compete for Mukhiya Position in Siyadatpur Agwani Panchayat

उपचुनाव में मुखिया पद से चार प्रत्याशी आजमा रहे हैं अपने भाग्य

परबत्ता के सियादतपुर अगुवानी पंचायत में मुखिया पद के उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया, लेकिन देवेंद्र प्रसाद शर्मा के दो पुत्रों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब चार प्रत्याशी चुनाव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSat, 28 June 2025 02:28 AM
share Share
Follow Us on
उपचुनाव में मुखिया पद से चार प्रत्याशी आजमा रहे हैं अपने भाग्य

परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत में मुखिया पद के लिए हो रहे उपचुनाव में जहां कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराए हैं। वही मुखिया पद के लिए हो रहे उपचुनाव में देवेंद्र प्रसाद शर्मा के दो पुत्र विपुल कुमार और सोनेलाल शर्मा ने भी मुखिया पद से भाग्य आजमा रहे हैं। गत बुधवार को नामांकन वापसी लेने का अंतिम दिन था। जिसमें देवेंद्र प्रसाद शर्मा के दोनों पुत्र विपुल कुमार और सोनेलाल शर्मा ने मुखिया पद से नामांकन का दावेदारी को वापस ले लिया। जिससे अब मुखिया पद के उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

सियादतपुर अगुवानी पंचायत में कुल 19 वार्ड हैं तथा कुल मतदाताओं की संख्या- 8967 है। आगामी 9 जुलाई को उपचुनाव के दौरान सभी मतदाता अपना मत का प्रयोग करेंगे। पंचायत उपचुनाव 2025 में मुखिया पद के लिए कुल चार प्रत्याशी अरविंद मंडल, देवेंद्र प्रसाद शर्मा, पायल कुमारी एवं प्रहलाद मंडल चुनाव मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं। इधर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने बताया की आगामी 9 जुलाई को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद आगामी 11 जुलाई को मतगणना होगी। बताया जाता है कि वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव सियादतपुर अगुवानी पंचायत से स्मृति कुमारी मुखिया पद से निर्वाचित हुई थी। गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र अत्यंत पिछड़ा वर्ग सीट पर चुनाव जीत गई थी। जिसको लेकर उनके वर्ष 2021 पंचायत चुनाव के मुखिया पद के प्रतिद्वन्दी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने चुनाव आयोग व न्यायालय में याचिका दायर कर गलत जाति प्रमाण पत्र की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें मुखिया पद से पदच्युत कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें