Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsChautham Block Meeting Addresses Public Issues Road Health Education and More

प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

चौथम प्रखंड मुख्यालय में बीस सूत्री की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न जन समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष अशोक राय ने घटिया चावल की आपूर्ति और मनरेगा योजना में विकास कार्यों की कमी पर सवाल उठाए। सदस्यों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSat, 21 June 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभाकक्ष में शुक्रवार को बीस सूत्री की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक राय ने किया। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन समस्या से जुड़े मुद्दों को उठाया। जिसमें सड़क, शौचालय, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा योजना आदि तमाम योजनाओं पर चर्चा की गई। बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक राय ने जन वितरण प्रणाली का मुद्दा उठाते हुए घटिया चावल गोदाम से सप्लाई किए जाने पर आपत्ति जताया। साथ ही डीलरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर भी सही से निगरानी नहीं किए जाने का आरोप लगाया।

बैठक में कृषि योजना से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया। कहा कि हर बार कुछ खास चिन्हित किसानों को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मध्य बोरणय पंचायत के वार्ड संख्या सात से सप्लाई की जाने वाली नल जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति नहंीकी जा रही है। सदस्य सुभाष यादव ने सरसवा पंचायत में मनरेगा योजना द्वारा विगत एक वर्ष में कोई भी विकास का कार्य नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। वहीं सदस्यों ने चौथम सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर ढंग से नहीं मिलने, डॉक्टरों द्वारा मनमानी किए जाने का आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा कि प्रखंड में इन दिनों अधिकांश जल नल योजना से पानी नहीं टपक रहा है। दो घंटे तक चली इस बैठक में जनहित एवं जन समस्या से जुड़े मुद्दे उठाए गए। मौके पर बीडीओ मोहम्मद मिन्हाज अहमद, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, जीविका के राजेश कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरयुग रविदास, मनरेगा पीओ अरविंद कुमार झा, मुखिया सोनी देवी, आंगनबाड़ी से एलएस प्रेमलता कुमारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें