Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsAnimesh Anand Appointed as Department Coordinator of ABVP in Khagaria

अनिमेष आनंद बने अभाविप के विभाग संयोजक, दी बधाई

अनिमेष आनंद बने अभाविप के विभाग संयोजक, दी बधाईअनिमेष आनंद बने अभाविप के विभाग संयोजक, दी बधाईअनिमेष आनंद बने अभाविप के विभाग संयोजक, दी बधाई

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSat, 28 June 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
अनिमेष आनंद बने अभाविप के विभाग संयोजक, दी बधाई

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली प्रखंड से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले अनिमेष आनंद (अधिकार मौर्य) को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभ्यास वर्ग में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विभाग संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल उनके अब तक के समर्पित कार्यों का सम्मान है, बल्कि आगामी समय में छात्रहित और संगठन विस्तार की दिशा में उनके दायित्वों को भी दर्शाता है। छात्रहित में अहम भूमिका निभा रहे अनिमेष आनंद का अब तक का कार्यकाल अनेक प्रभावशाली गतिविधियों से भरा रहा है। उन्होंने आभाविप के नगर मंत्री व फिर दो बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संगठन को सशक्त बनाने का कार्य किया।

इसके अलावा कोविड-19 के दौर में जागरूकता अभियान चलाकर मास्क वितरण, सोशल डिस्टेंसिंग, और स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष बल दिया। वहीं, पाटलिपुत्र बचाओ अभियान, विश्वविद्यालयों की अनियमितताओं पर आवाज़ उठाना, और छात्रसंघ चुनावों में सक्रिय भागीदारी उनके कार्यों में प्रमुख हैं। अब नई जिम्मेदारी: विभाग संयोजक के रूप में पाटलिपुत्र विभाग के विभाग संयोजक बनने के बाद अब अनिमेष आनंद के कंधों पर पूरे विभाग की जिम्मेदारी होगी। जिसमें संगठन का विस्तार, कॉलेजों में इकाईयों का गठन, छात्र समस्याओं के समाधान और वैचारिक प्रशिक्षण की योजनाएँ शामिल होंगी। उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता छात्रों की भागीदारी बढ़ाना, शैक्षणिक समस्याओं का समाधान और रचनात्मक अभियानों के माध्यम से युवाओं को संगठित करना रहेगा। अनिमेष आनंद ने कहा कि आभाविप ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व सौंपा है, मैं उसे पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा। छात्रहित और संगठन के विस्तार के लिए सतत कार्य करता रहूंगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें