Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsAnimal Feed Factory in Maheshkhunt Boosts Employment and Farmers Prosperity

कारखाना से एक सौ मीट्रिक टन प्रतिदिन पशु आहार का उत्पादन शुरू

खगड़िया के महेशखूंट में पशु आहार कारखाना खुलने से किसान और पशुपालक समृद्ध हो रहे हैं। कारखाने में 50 लोगों को प्रत्यक्ष और 50 को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने इस कारखाने का उद्घाटन 16...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 23 June 2025 04:22 AM
share Share
Follow Us on
कारखाना से एक सौ मीट्रिक टन प्रतिदिन पशु आहार का उत्पादन शुरू

खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम। जिले के महेशखूंट में पशु आहार कारखाना चालू होने से किसान व पशुपालक समृद्ध हो रहे हैं। वही बेरोजगारों को रोजगार मिलने लगा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महेशखूंट में पशु आहार कारखाना मील का पत्थर साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गत 16 जनवरी को महेशखूंट में 43 करोड़ रुपये की लगत से बनाए गये पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री के हाथों होते ही पशु आहार में पशु आहार का उत्पादन भी शुरू हो गया। फैक्ट्री के इंचार्ज प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि कारखाना में लगभग 50 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मुहैया कराया जा चुका है।

वही 50 लोग अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल के तौर पर क्षमता से कम लगभग एक सौ टन प्रतिदिन पशु आहार तैयार किया जा रहा है। धीरे-धीरे उत्पादन क्षमता बढ़ेगा तो कुछ और लोगों को रोजगार मिलेगा। स्थानीय संजय सिंह, दीपक कुमार, मोहन राम,कृष्ण कुमार आदि ने बताया जनवरी को प्रगति यात्रा के दौ्न‘न मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों जैसे ही महेशखूंट में पशु आहार कारखाना शुरू होने से किसानों व युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वही बेरोजगारों को उम्मीद के अनुरूप रोजगार अभी नहीं मिलने से निराशा है। कारखाना शुरू होने से पशुपालकों व किसानों को हो रहा फायदा : महेशखूंट पशु आहार कारखाना में प्रतिदिन तीन सौ मीट्रिक टन पशु आहार उत्पादन होगा। बताया गया कि महेशखूंट पशु आहार कारखाना को पूरी तरह स्वसंचालित मशीन से लैस किया गया है। जिससे हर रोज तीन सौ मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन का लक्ष्य है। महेशखूंट में कारखाना शुरू होने से यहां से तैयार दाना बरौनी डेयरी समिति के तमाम किसानों को आहार मुहैया कराई जा रही है। उत्पादन क्षमता बढ़ने के बाद खगड़िया जिले के अलावा बेगूसराय, लखीसराय, पटना के बाढ़ अनुमंडल, समस्तीपुर, सहरसा तथा सुपौल जिले तक भेजे जाएंगे। यहां किसानों को सस्ते दर पर पशु आहार उपलब्ध होगा। यह कारखाना शुरू होने से हर रोज़ 45 मीट्रिक टन मक्के की आवश्यकता होगी। वर्ष 2019 को मुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास: महेशखूंट चौराहा स्थित बरौनी सुधा डेयरी की प्रस्तावित जमीन पर निर्मित पशु आहार कारखाना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गत 28 जनवरी 2019 को पटना से रिमोट के माध्यम से किया था। बोले अधिकारी : पशु आहार कारखाना में अभी प्रतिदिन एक सौ टन लगभग पशु आहार उत्पादन किया जा रहा है। धीरे-धीरे उत्पादन के साथ और रोजगार बढ़ाया जाएगा। प्रवीण कुमार सिन्हा, फैक्ट्री इंचार्ज, महेशखूंट।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें