Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsJagannath Rath Yatra Celebrated with Enthusiasm in Katihar

भगवान जगन्नाथ की निकाली गई भव्य रथ यात्रा

भगवान जगन्नाथ की निकाली गई भव्य रथ यात्रा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की निकाली गई भव्य रथ यात्रा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSat, 28 June 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
भगवान जगन्नाथ की निकाली गई भव्य रथ यात्रा

कटिहार, निज संवाददाता पिछले 73 वर्षों से बरमसिया स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा निकाली जा रही है। 27 जून को भी परंपरा का निर्वहन करते हुए संस्था के लोगों ने गाजा बाजा के साथ रथयात्रा निकाली। रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमा विराजमान थी। भक्तजनों ने उनके दर्शन कर अपने आप को धन धान्य किया। बड़ी संख्या में महिला पुरुष भक्तजन उनके रथ को खींच रहे थे। जय भगवान जगन्नाथ के नारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। जेपी चौक, अस्पताल रोड, कालीबाड़ी रोड होते रथ यात्रा यज्ञशाला मैदान पहुंची जहां पर विशेष आरती का आयोजन किया गया।

यज्ञशाला मंदिर के पुजारी जितेंद्र तिवारी और संतोष तिवारी ने भगवान जगन्नाथ की महाआरती की। संस्था के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, सचिव अरविंद कुमार यादव और कोषाध्यक्ष हेमंत पासवान ने बताया कि 1952 से ही रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञशाला मैदान के बाद शिव मंदिर चौक, दौलत राम चौक, पानी टंकी चौक ,हरदयाल चौक होते हुए दुर्गा स्थान मंदिर पहुंची जहां पर विशेष आरती की गई। रथ यात्रा में सुभाष चंद्र झा ,चंदन सिंह, गोविंद शर्मा ,नरेश शर्मा, राजन यादव, राजेश सिंह, ललन सिंह, रेणु देवी, मीरा देवी, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। दुर्गा मंदिर के बाद रथ यात्रा बरमसिया स्थित जगन्नाथ मंदिर में पहुंची। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें