मिलिक में 48 घंटे श्रीश्री 108 राधा कृष्ण महा यज्ञ का आयोजन
मिलिक में 48 घंटे श्रीश्री 108 राधा कृष्ण महा यज्ञ का आयोजन मिलिक में 48 घंटे श्रीश्री 108 राधा कृष्ण महा यज्ञ का आयोजनमिलिक में 48 घंटे श्रीश्री 108

मनिहारी, निज । मनिहारी नगर पंचायत अंतर्गत मिलिक पोखर कन्ना स्थित मुख्य पार्षद के आवास परिसर में 48 घंटे के श्रीश्री 108 राधा कृष्ण महा यज्ञ का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना, होम-जाप और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन के संबंध में मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने बताया कि इस यज्ञ का उद्देश्य नगरवासियों सहित समूचे जिले एवं बिहारवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से यह प्रार्थना की जा रही है कि हर घर में रोगमुक्त वातावरण बना रहे और समाज में अमन-चैन और सौहार्द कायम हो।
मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है, जो लगातार 48 घंटे तक हरे नाम संकीर्तन के साथ चलेगा। उन्होंने कहा कि देश में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह महायज्ञ अत्यंत महत्वपूर्ण है। महायज्ञ में बिहार, बंगाल और झारखंड से आए विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है। यज्ञ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ गोपाल यादव, सहदेव यादव, मनोज यादव, ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, गजेन्द्र यादव, सरोज कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, युवा वर्ग और बुजुर्गों ने महायज्ञ में सहभागिता कर पुण्य अर्जित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।