Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsFarmers to Get Relief as Temperature Drops and Rain Expected in Katihar

मौसम में बदलाव की हुई दस्तक, किसानों को राहत की आस

मौसम में बदलाव की हुई दस्तक, किसानों को राहत की आस मौसम में बदलाव की हुई दस्तक, किसानों को राहत की आसमौसम में बदलाव की हुई दस्तक, किसानों को राहत की आ

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSat, 28 June 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
मौसम में बदलाव की हुई दस्तक, किसानों को राहत की आस

कटिहार, वरीय संवाददाता जून की तपिश और उमस से जूझ रहे किसानों को अब रहात मिलेगी। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। साथ ही आसमान में 60 फीसदी तक बादल छाए रहने और जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर 11 से 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चली। वहीं शनिवार को 8 से 17 किमी की गति से चलने की संभावना है।

यह हवाएं वातावरण में आर्द्रता बनाए रखने में सहायक साबित होंगी। खरीफ फसलों के लिए अनुकूल है मौसम कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि यह मौसम धान, मक्का और अरहर जैसी खरीफ फसलों की तैयारी के लिए अनुकूल संकेत है। हल्की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी, जिससे सिंचाई की आवश्यकता कम पड़ेगी। खासकर सीमांत और लघु किसानों को इससे सीधी राहत मिलेगी। किसानों को दिया सुझाव कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सुझाव दिया है कि खेतों की समुचित जुताई कर मेड़बंदी करें, ताकि वर्षाजल का संचयन हो सके। धान की नर्सरी डाल चुके किसान ध्यान रखें कि पानी का जमाव न हो और पौधों को पर्याप्त हवा मिले। जिन क्षेत्रों में अब तक बारिश नहीं हुई, वहां किसान फिलहाल नमी आधारित खेती अपनाएं और जल्दबाजी में बीज न बोएं। उधर बदलते मौसम के ये संकेत किसानों के लिए उम्मीद की किरण हैं। यदि यह रुझान अगले सप्ताह तक बरकरार रहा, तो कटिहार के खेतों में खरीफ सीजन की शुरुआत सकारात्मक और मजबूत होगी। किसानों के लिए सलाह नमी बनाए रखने के लिए खेतों की तुरंत जुताई करें धान की नर्सरी की नियमित देखरेख करें हल्की फसल जैसे मूंग, उड़द के लिए भी तैयारी करें मिट्टी जांच कर उपयुक्त उर्वरक योजना बनाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें