सखी हो बरसन लागे बदरिया सांवारिया अबले अइले ना
रविवार को नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ने भाग लिया। कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत...

मनिहारी निज संवाददाता नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी के प्रांगण मे रविवार को जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, कटिहार के बैनर तले आयोजित परिचर्चा सह कवि संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कवि सम्मेलन विधायक सह सम्मेलन के संरक्षक मनोहर प्रसाद सिंह के उपस्थिति आयोजित की गई थी। सम्मेलन का मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार थे। सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष सुरेश चन्द्र सरस ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ अवध बिहारी आचार्य (कवि जी) ने उपस्थित लोगो का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया। विधायक ने कवि तथा कविता की अवधारणा कविता में रस, छंद, अलंकार की महत्ता तथा हिंदी और संस्कृत साहित्य के विभिन्न साहित्यकारों के कालजयी रचनाओं के प्रासंगिक अंश को प्रस्तुत करते हुए अपनी बात रखी।
विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग, पूर्णिया विश्वविद्यालय मनोज परासर ने कहा कि मैला आंचल तथा परती परिकथा की धरती होते हुए भी हम साहित्यिक रूप से उर्वर हैं। आकाशवाणी भागलपुर से कवि सह गीतकार तेज नारायण चौधरी ने अपनी कजरी गीत सखी हो बरसन लागे बदरिया सवारियां अबले अइले ना, वहीं गीतकार दिवाकर पाण्डेय दिलारपुरी ने अपने गीत ‘ऐ वतन के नौजवानों सिर्फ जजवा नहीं काफी, ये कैसा दौर आया है। कवि बिनोद कुमार मिश्रा ने अपनी कविता तेरा हो कि मेरा हो हर मन घबराया है। कवियित्री नेहा किरण ने अपनी कविता सूरज की तपती धुप मे ढूंढती हूं छांव, कवि अजय कुमार मीत मानसून की पहली बारिश तृप्त कम करती है तरसाती ज्यादा है। कवि डॉ. दशरथ प्रसाद सिंह ने अपनी कविता मित्र क्यों पी शराब धन-दौलत किया बरबाद। सम्मलेन के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र सरस ने अपनी कविता घटाओं बावरी अरी ओ घटाओं बावरी पर्वतों को लेती चूम। वहीं गायक खगेश व्यास ने अपनी गीत प्रस्तुत किया जिससे श्रोता भाव विभोर हो गए। मौके पर अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, डॉ० भोला प्रसाद गुप्ता, नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी के मैनेजिंग ट्रस्टी रामेश्वर पाण्डेय, जद यू नेता पंचानंद पोद्दार, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण यादव, शिक्षक आशुतोष ओझा, डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय, मनोज ओझा, संगीत शिक्षक उत्तम पासवान, अमित कुमार मिर्धा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।