Hindi NewsBihar NewsKatihar News31-Year-Old Woman Dies from Snake Bite in Manihari - Urgent Call for Medical Attention

मसाला पीसने के दौरान सांप ने काटा 31 वर्षीय महिला की हुई मौत

मनिहारी के बीएन कॉलोनी में 31 वर्षीय महिला खुशबू कुमारी की सांप काटने से मौत हो गई। शनिवार रात खाना बनाते समय सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारMon, 23 June 2025 03:04 AM
share Share
Follow Us on
मसाला पीसने के दौरान सांप ने काटा 31 वर्षीय महिला की हुई मौत

मनिहारी, निज संवाददाता नगर के बीएन कॉलोनी में सांप काटने से एक 31 वर्षीय महिला खुशबु कुमारी का मौत हो गई है। मृतक के देवर रौशन भगत ने बताया कि शनिवार की रात इनकी भाभी घर में खाना बना रही थी। घर के आंगन में मसाला पीसने गई थी । इसी दौरान जहरीले सांप ने खुशबू को डंस लिया। खुशबू इसकी सूचना परिजनों को दिया। जब तक परिजन उसे उठाकर अनुमंडल अस्पताल लेकर आते तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने अपने पीछे एक 13 वर्षीय पुत्री तथा पति राजेश भगत को छोड़ गई है।

घटना के बाद बीएन कॉलोनी में मातम छा गया। मालूम हो कि बरसात आते ही सर्प डंस की घटना बढ़ने लगती है। अनुमंडल अस्पताल के डीएस ने लोगों से अपील किया की सर्प डंस की घटना हो तो किसी झाड़ फूक का इंतजार ना करें फौरन मरीज को अस्पताल लेकर आए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें