Hindi NewsBihar NewsJamui NewsSerious Accident Scorpio Hits Bike in Chakai Two Injured

चारपहिया ने मारी बाइक में टक्कर, दो घायल

चकाई में देवघर मुख्य मार्ग पर रविवार शाम को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दो युवक, सुरेश शर्मा और विवेक शर्मा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चकाई रेफरल अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईMon, 23 June 2025 04:09 AM
share Share
Follow Us on
चारपहिया ने मारी बाइक में टक्कर, दो घायल

चकाई ,निज प्रतिनिधि। चकाई — देवघर मुख्य मार्ग में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गोरीडीह मोड़ के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बाइक को अपनी चपेट में लिया। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायलों की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बोने गांव निवासी सुरेश शर्मा एवं विवेक शर्मा के रूप में की गई। दोनों आपस में रिश्ते में चाचा भतीजा बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार बाइक सवार लोग चकाई बाजार से अपने घर बोने लौट रहे थे।इसी क्त्रम में चकाई देवघर मुख्य मार्ग में गौरीडीह मोड के पास बोने गांव जाने वाली सड़क में मुड़ने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार बोने गांव निवासी सुरेश शर्मा एवं विवेक शर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना चंद्रमंडी पुलिस को दी गई। सूचनापाकर चंद्रमंडी थाना के एसआई मनीष कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे और दोनों घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चंद्रमंडीह पुलिस ने घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें