Hindi NewsBihar NewsJamui NewsReligious Festivities Aashtayam Sankirtan and Kalash Yatra Celebrated in Jhajha

कलश शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़

झाझा में शनिवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अष्टयाम संकीर्तन और कलश यात्रा का आयोजन हुआ। मनोकामना दुर्गा मंदिर और महावीर मंदिर में भक्ति का माहौल था। युवतियों और महिलाओं ने कलश लेकर शोभायात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईSun, 22 June 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
कलश शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़

झाझा । निज संवाददाता शनिवार को झाझा में नगर से ले ग्रामीण अंचल तक अष्टयाम संकीर्तन व कलश यात्रा के धार्मिक कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही। एक ओर नगर में स्थानीय स्टेशन चौक के समीप मनोकामना दुर्गा मंदिर के प्रांगण में अष्टयाम राधेकृष्ण हरिनाम संकीर्तन परवान चढ़ता दिखा। तो उधर झाझा के हथिया गांव स्थित महावीर मंदिर में भी अष्टयाम सह हरि कीर्तन का श्रीगणेश हुआ। धार्मिक अनुष्ठान को ले उक्त दोनों ही स्थानों पर पूरी तरह भक्ति पूर्ण माहौल था। हथिया में सिर पर कलश लिए युवतियों,महिलाओं की आकर्षक शोभायात्रा भी निकाली। शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु हाथों में प्रभु श्रीराम का ध्वज लिए जय श्रीराम के जयकारे गुंजायमान कर रहे थे।

कलशधारी महिलाओं ने उलाय नदी से कलश में जल भरने के बाद समीपवर्ती गांवों का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञशाला पहुंची। गाजे-बाजे,ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु विभिन्न देवों के जयकारे लगाते व भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।यज्ञशाला पहुंच कर सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश के नाम के मंत्रोच्चारण के बीच दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत हुई। मौके पर सुनील सिंह,सुमित,चंदन,सोनू व ललन सिंह,संतोष कुमार,सुमन कुमार,अभिनव सिंह,धीरज,ललन व रामावतार सिंह,अनुराग,पावन सिंह,वरुण व आजाद सिंह ने बताया कि हर साल धान की खेती से पहले गांव में यह यज्ञ होता है। उसके बाद ही धान की रोपनी की शुरुआत करते हैं। इसका उद्देश्य है कि गांव समेत पूरे क्षेत्र में शांति,सौहार्द व सुख-समृद्धि का माहौल कायम रहे। उधर मनोकामना दुर्गा मंदिर की व्यवस्था में आचार्य बमशंकर पांडेय, विजय मास्टर, रेल जेई अमरनाथ पासवान, स्टेट बैंक अधिकारी मनोज कुमार के अलावा भारत भूषण,युगल यादव, मनोज व संजय कुमार, सुमन व प्रकाश कुमार एवं कृष्णा पासवान समेत खासी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें