झारखंड के दुमका के युवक के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार
झारखंड के दुमका के युवक के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार झारखंड के दुमका के युवक के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार झारखंड के दुमका के युवक के अपहरण मामले

बरहट । निज संवाददाता फिरौती के लिए झारखंड के दुमका से एक युवक के अपहरण मामले में बरहट पुलिस ने एक आरोपी को बुधवार की रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू कुमार रविदास पिता सागर रविदास, साकिन- घोरपारण,थाना लक्ष्मीपुर के रूप में की गई है। घटना के बाद से युवक पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। युवक की गिरफ्तारी उसके घर से की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरहट थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड के दुमका से फिरौती के लिए अपहरण एवं हत्या के प्रयास का आरोपी अपने घर लक्ष्मीपुर घोरपारण आया है।तब
पुलिस ने रात में दविश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। क्या था मामला - झारखंड दुमका निवासी गौतम कुमार उर्फ पप्पू को अपराधियों ने बहला-फुसलाकर दुमका से बुलाया और बरहट लाकर बंधक बना लिया। फिर उसके परिजनों से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। जानकारी पाकर बरहट थानाध्यक्ष ने टेक्निकल इंटेलिजेंस टीम की मदद से विभिन्न मोबाइल नंबरों को ट्रैक कर युवक का पता लगाया तथा मात्र दो घंटे में अपहृत की बरामदगी कर तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव कहते हैं कि युवक के अपहरण मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त शेष आरोपी की गिरफ्तारी भी शीध्र कर ली जाएगी। पुलिस के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार बरहट, निज संवाददाता बरहट पुलिस ने पुलिस के साथ मारपीट करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुगुलडीह गांव निवासी मनोज यादव के रूप में की गई है। आरोपी पर गिद्धौर थाना के गश्ती पुलिस पर मारपीट करने का आरोप था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।