अब बिहार में भी माई-बहन मान योजना से हर महिला को प्रतिवर्ष मिलेंगे 30 हजार रुपए
बिहार में महागठबंधन सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा माई—बहन मान योजना शुरू की जाएगी, जिसमें महिलाओं को 25 सौ रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा...

सिकंदरा, निज प्रतिनिधि। जैसे कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी द्वारा हर महिला के खाते में आर्थिक सहायता दी जा रही हैं, ठीक उसी तर्ज पर बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनते ही कांग्रेस पार्टी द्वारा माई—बहन मान योजना के तहत महिलाओं को 25 सौ प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसी उद्देश्य को लेकर लगातार पूरे बिहार में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में अलीगंज प्रखंड अंतर्गत दीन नगर और मिर्जागंज गांव में माई—बहन मान योजना के तहत विशेष कैम्प और जनसंवाद कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और स्वयं आगे बढ़कर इस योजना में अपना नामांकन कराया। कार्यक्त्रम के दौरान महिलाओं को योजना के लाभ, प्र्त्रिरया और इसके सामाजिक महत्व के बारे में बताया गया। उपस्थित महिलाओं ने खुलकर कहा कि इस योजना से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जो वर्तमान में महंगाई और बेरोजगारी की वजह से बेहद खराब हो गई है। आज यह योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि पूरे बिहार में एक आंदोलन और उम्मीद की किरण बन गई है। सैकड़ों माताएं और बहनें स्वयं आगे आकर माई—बहन मान योजना से जुड़ रही हैं और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर विश्वास जता रही हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी सरकार ने अब तक जनता को केवल जुमले और खोखले वादे ही दिए हैं। इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अतहर सिद्दीक, शौकत खान, फिरोज खान, जुल्फिकार खान, नूपुर रविदास, अरमान खान, महेश साव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। बिनोद कुमार चौधरी ने कहा कि यह योजना कांग्रेस पार्टी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प का हिस्सा है। हम चाहते हैं कि हर महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने और समाज में बराबरी के साथ अपनी भूमिका निभाए। कांग्रेस पार्टी की नीति है कि हर वर्ग का समान विकास हो और महिलाओं के लिए यह योजना एक सशक्त कदम साबित होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।