नम आंखों से पूर्व विधायक को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
नम आंखों से पूर्व विधायक को लोगों ने दी श्रद्धांजलिनम आंखों से पूर्व विधायक को लोगों ने दी श्रद्धांजलिनम आंखों से पूर्व विधायक को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

करपी, निज संवाददाता। पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह का पार्थिव शरीर करपी पहुंचते ही जब तक सूरज चांद रहेगा, सत्यदेव तेरा नाम रहेगा की गगनभेदी नारों से गूंज उठा। पूर्व विधायक के निधन का समाचार मिलते ही गुरुवार की सुबह करपी एवं बंसी प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस खबर पर किसी को सहसा विश्वास नहीं हुआ। नतीजतन दूरभाष से खबर की सच्चाई पता लगाने में लोग जुटे रहे। खबर की सत्यता का पता चलते ही चाहने वालों की आंखें नम हो गई। कुर्था विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे सत्यदेव ने अपने कार्यकाल में करपी , कुर्था एवं बंसी में कई पुलियों का निर्माण करवाया।
गुरुवार को इनका पार्थिव शरीर करपी पहुंचा। जगदेव चौक पर समर्थकों ने इन्हें गगन भेदी नारों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जदयू के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, शारदानंद सिंह, विद्यानंद सिंह, अरुण कुमार, पंकज कुमार, भोला कुशवाहा, राम रतन कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर पटेल, भाजपा नेता आनंद चंद्रवंशी, वेंकटेश शर्मा समेत दर्जनों नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की। इधर निधन पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व मंत्री पूर्व विधायक के पैतृक आवास भीमली चक गांव पहुंचे जहां इन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।