Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsStudent Rape Case in Kurtha Coaching Center Operator on the Run Police Hunt Underway

कुर्था में कोचिंग संचालक ने दसवीं की छात्रा को बुलाकर किया दुष्कर्म

कुर्था में कोचिंग संचालक ने दसवीं की छात्रा को बुलाकर किया दुष्कर्म कुर्था में कोचिंग संचालक ने दसवीं की छात्रा को बुलाकर किया दुष्कर्म

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 27 June 2025 02:18 AM
share Share
Follow Us on
कुर्था में कोचिंग संचालक ने दसवीं की छात्रा को बुलाकर किया दुष्कर्म

-एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से संग्रह किए नमूने -कुर्था सीएचसी में इलाज के बाद लड़की को अरवल सदर अस्पताल किया गया रेफर -एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी कुर्था, निज संवाददाता अरवल जिले के कुर्था बाजार में संचालित कोचिंग संचालक के द्वारा दसवीं की एक छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद कोचिंग संचालक फरार हो गया। वहीं खून से लथपथ पीड़ित लड़की घर जाकर अपने परिजनों से आपबीती बताया। इसके बार परिजनों के द्वारा लड़की को आनन फानन में कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए ले जाया गया।

लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को विशेष इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस सम्बन्ध में एसडीपीओ कृत कमल ने बताया कि प्रथम दृष्टि में बलात्कार का मामला दिख रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी नमूना संग्रह के लिए भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की कुर्था स्थित एक कोचिंग सेंटर में गुरुवार की सुबह पढ़ने गयी थी। कोचिंग में छुट्टी के बाद संचालक के द्वारा उक्त छात्रा को बुलाकर हवश का शिकार बनाया गया। घटना के बाद लड़की किसी तरह अपने घर जाकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कुर्था हॉस्पिटल में लड़की को चिकित्सा के लिए लाया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने अरवल सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा इलाज करने के पहले इस घटना की सूचना महिला थाना को दी। महिला थानाध्यक्ष ने तत्काल मामले का सनहा दर्ज कर एसएफएल की टीम के साथ कुर्था पहुंची। कोचिंग संचालक मानिकपुर थाना क्षेत्र के निघवां गांव का निवासी अमिकेश बताया जा रहा है। अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए महिला थाना अरवल और मानिकपुर की पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें