पुलिस ने तीन गांवों में आरोपितों के घर को किया कुर्क
घोसी थाना की पुलिस ने विभिन्न गांवों में अभियुक्तों के घरों को कुर्क किया। थानाध्यक्ष दद्दन प्रसाद के अनुसार, कोर्ट से जमानत के बाद फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। परिवारों को...

घोसी निज़ संवाददाता। घोसी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में अभियुक्तों के घर को कुर्क किया। थानाध्यक्ष दद्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में दशरथ मांझी के घर कुर्की की। नारायण बीघा गांव से अनूप कुमार के घर को वहीं मिल्की पर गांव से अजय यादव के घर को कुर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट से जमानत के बाद ये लोग फरार चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय के द्वारा इन लोगों के घरों को कुर्क करने का वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके परिजनों को सूचित किया गया था कि अगर समय रहते पुलिस के समक्ष ये लोग आत्मसमर्पण करते हैं तो उनके द्वारा यह कार्रवाई नहीं की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।