Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsInternational Yoga Day Celebrated with Enthusiasm in Makhdumpur

योग दिवस पर कई जगह पर कार्यक्रम का आयोजन

मखदुमपुर ,निज संवाददाता।जिसमें संघ कार्यवाह मनोज कुमार की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग के कई क्रियो को किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 21 June 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
योग दिवस पर कई जगह पर कार्यक्रम का आयोजन

मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मखदुमपुर बाजार स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संघ कार्यवाह मनोज कुमार की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग के कई क्रियो को किया गया। योग भारतीय संस्कृति की पहचान है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने से दुनिया भर में हमारी संस्कृति का प्रसार हुआ है। सोलहंडा, धरनई, कुमरडीह, कोहरा पंचायत सरकार भवन प्रांगण में योग किया गया। प्रखंड के टेहटा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं ने योग का अभ्यास किया। इस मौके पर छात्रों को बताया गया कि योग करने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। शरीर को निरोग रखने के लिए हमेशा योग करना चाहिए। इसके लिए हमें अपने दिनचर्या में समय निकालना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें