Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsInternational Yoga Day Celebrated in Kurtha with Block Officials and Community Participation

सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का किया गया अभ्यास

कुर्था में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सूर्यमंदिर तालाब पर हुआ। प्रखंड विकास अधिकारी निशा कुमारी के नेतृत्व में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 21 June 2025 10:18 PM
share Share
Follow Us on
सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का किया गया अभ्यास

कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ब्लॉक परिसर स्थित सूर्यमंदिर तालाब पर किया गया। प्रखंड विकास अधिकारी निशा कुमारी के नेतृत्व में ब्लॉक के कर्मचारी, पंचायत सचिव, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद कुमार, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, जिला मंत्री राहुल वत्स सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के कई पदाधिकारी, कर्मचारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें