Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsIntensive Public Outreach for Bahujan Bhim Sankalp Samagam in Rajgir

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को जन-जन तक पहुंचाएं: इंदु कश्यप

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को जन-जन तक पहुंचाएं: इंदु कश्यप बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को जन-जन तक पहुंचाएं: इंदु कश्यप

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 27 June 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को जन-जन तक पहुंचाएं:  इंदु कश्यप

बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान रतनी, निज संवाददाता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा इस माह की 29 तारीख को राजगीर में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी संजय सिंह, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदु कश्यप एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव निभा गुप्ता ने संयुक्त रूप से जहानाबाद जिले के विभिन्न पंचायतों और गांवों का दौरा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया तथा बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने का सादर आमंत्रण दिया। डॉ. इंदु कश्यप ने जनसंवाद के दौरान कहा कि यह समागम केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीति की दशा और दिशा तय करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन होगा।

इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक निरंतर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर चिराग पासवान के विचारों, पार्टी की नीतियों और "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन को जन-जन तक पहुंचाएं। यह समागम सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों को नई दिशा देने वाला होगा। कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में नागरिकों ने राजगीर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। फोटो- 26 जून जेहाना- 19 कैप्शन- बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर जनसंपर्क करतीं लोजपा रामविलास की नेत्री इंदू कश्यप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें