सत्यदेव बाबू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति
सत्यदेव बाबू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति सत्यदेव बाबू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति सत्यदेव बाबू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति

जहानाबाद। पूर्व सांसद डॉक्टर जगदीश शर्मा ने पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि सत्यदेव बाबू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह हमेशा सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मिला करते थे। अरवल में सोन नदी पर पुल निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। इसके अलावा इलाके में कई पुलों और सड़कों का निर्माण कर उन्होंने लोगों का जीवन सुगम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पूर्व सांसद ने कहा कि सत्यदेव बाबू सादा जीवन उच्च विचार के आदर्श की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। इधर पूर्व विधायक राहुल कुमार ने सत्यदेव सिंह कुशवाहा के निधन को राजनीति और समाज के लिए गहरी क्षति बताया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि वह हमेशा गार्जियन की भूमिका में मेरे साथ व्यवहार करते थे। पूर्व जदयू विधायक के निधन पर शोक किंजर। कुर्था विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहने वाले सत्यदेव सिंह के असमायिक निधन पर किंजर इलाके के सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जदयू के वरिष्ठ नेता डॉक्टर परमानंद सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर शंभू सिंह, प्रोफेसर नरेंद्र सिंह चुन्नू, नाथुन पटेल, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, भाजपा जिला मंत्री मीरा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, करपी मंडल भाजपा अध्यक्ष भरत कुमार यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुर्जी कुमार, पूर्व वायु सैनिक चंदन कुमार सिंह आदि प्रमुख हैं। तीसरी बार विधायक बनने की हसरतें रह गई अधूरी करपी, निज संवाददाता। पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह तीसरी बार विधायक बनना चाहते थे। जब भी क्षेत्र में आते थे सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने का अनुरोध करते थे। कहा करते थे कि मुख्यमंत्री जी से ग्रीन सिग्नल मिल गया है। टिकट लेकर हम आ रहे हैं। जदयू नेता अरुण कुमार एवं पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह विधायक जी से बातचीत हुई थी। पूर्व विधायक शुक्रवार को आने की बात बोले थे। कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण वार्ता करनी थी। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। पूर्व विधायक की तीसरी बार विधायक बनने की हसरतें अधूरी रह गई। इनके आज असमय मृत्यु से कार्यकर्ताओं में काफी मायूसी देखी जा रही है। सभी लोग इनके मधुर स्वभाव के कायल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।