कार्यकर्ता एनडीए की मजबूती के लिए आम लोगों को जागरूक करें
अरवल, निज संवाददाता। उन्होंने कहा कि अरवल जिले से हमको पार्टी ने जो जगह दी है इसके लिए हम पार्टी के आभारी हैं।

अरवल, निज संवाददाता। बिहार राज्य श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के अरवल पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में परिषदन में फूलों के गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीट जीतकर एक बार फिर एनडीए का सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि अरवल जिले से हमको पार्टी ने जो जगह दी है इसके लिए हम पार्टी के आभारी हैं। जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी नेता कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में रहकर एनडीए की मजबूती के लिए आम लोगों को जागरूक करें एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीट पर जीत दर्ज कराएं।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष राम विनय शर्मा, इंजीनियर संजय शर्मा, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन, जिला दवा दुकानदार संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुड्डू सिंह, भाजपा नेता भास्कर कुमार गुड्डू सिंह सहित एनडीए के सभी नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।