Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBihar MLA Kumar Verma Condemns Lawlessness After Shooting in Imamganj Market

अपराधियों में कानून के शासन का खौफ समाप्त

करपी, निज संवाददाता। दिन के उजाले में इमामगंज बाजार के व्यवसायी नागेंद्र गुप्ता को गोली मार दी गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों में कानून व्यवस्था का खौफ समाप्त हो गया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादWed, 30 April 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
अपराधियों में कानून के शासन का खौफ समाप्त

करपी, निज संवाददाता। कुर्था विधायक बागी कुमार वर्मा ने इमामगंज बाजार पहुंचकर व्यवसायी पर हुए फायरिंग की जानकारी प्राप्त की। फायरिंग की घटना के बाद परिवार के लोग जख्मी को लेकर पटना चले गए हैं। घटनास्थल से वापस लौटकर विधायक ने बताया कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। दिन के उजाले में इमामगंज बाजार के व्यवसायी नागेंद्र गुप्ता को गोली मार दी गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों में कानून व्यवस्था का खौफ समाप्त हो गया है। इमामगंज बाजार में बढ़ रहे अपराध को देखते हुए यहां थाना की स्थापना की गई। इसके बावजूद आपराधिक घटनाएं घट रही है।

दिन के उजाले में व्यवसाईयों को गोली मारी जा रही है। व्यवसाईयों को धमकी दी जा रही है। लेकिन प्रशासन मौन है। यह सिर्फ इमामगंज का ही मामला नहीं है बल्कि पूरे बिहार में प्रतिदिन दिन के उजाले में गोली चल रहे हैं। लोगों की जान जा रही है। सरकार मौन है। इस सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चौपट हो चुकी है। विधायक ने इस मामले की जांच करते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। विधायक के साथ बंसी राजद के प्रखंड अध्यक्ष महाराणा यादव, राजद नेता शंभू यादव समेत अन्य स्थानीय नेता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें