Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsAncient Statue Discovered During Road Construction in Bihar

सड़क निर्माण के दौरान मनियरगंज में मिली प्राचीन प्रतिमा

सड़क निर्माण के दौरान मनियरगंज में मिली प्राचीन प्रतिमासड़क निर्माण के दौरान मनियरगंज में मिली प्राचीन प्रतिमा

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 27 June 2025 02:23 AM
share Share
Follow Us on
सड़क निर्माण के दौरान मनियरगंज में मिली प्राचीन प्रतिमा

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के मनियरगंज गांव के निकट सड़क निर्माण के क्रम में एक प्राचीन प्रतिमा प्राप्त हुई है। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। मिट्टी खुदाई के क्रम में बुधवार की रात प्रतिमा मिली है। मजदूर लोग मिट्टी को हटा रहे थे तब उन लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी। सड़क निर्माण में लगे मजदूरों में मूर्ति को साफ कर निकट के मंदिर में रख दिया और इसकी तत्काल सूचना टेहटा थाने को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम स्थल पर पहुंची और इसकी सूचना को रंजीत उपाध्याय को दिया। सीओ की उपस्थिति में प्रतिमा को बरामद कर लिया गया।

प्रतिमा खंडित अवस्था में है जो काले पत्थर की बनी हुई है। एक ही पत्थर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर बनी हुई है। प्रतिमा देखने से यह काफी प्राचीन मालूम हो रहा है। इस संबंध मे सीओ ने बताया कि तत्काल प्रतिमा को टेहटा थाना में सुरक्षित रखा गया है और इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दिया गया है। ताकि प्रतिमा को सुरक्षित रखा जा सके। हालांकि स्थानीय लोगों की मांग है की प्रतिमा को गांव के मंदिर में स्थापित किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें