जिस होटल में हुआ था कॉल गर्ल का मर्डर, वहीं चल रहा था सेक्स रैकेट; मुजफ्फपुर के दो होटल सील
मुजफ्फरपुर के दो होटल सेंट्रल पार्क और सुभद्रा पैलेस को देह व्यापार चलाने के आरोप में सील कर दिया गया है। वहीं मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरपुर के होटल सेंट्रल पार्क और सुभद्रा पैलेस को सील कर दिया गया है। इसके अलावे दीवान रोड स्थित फ्लैट में भी पुलिस ने ताला लटकाया है। कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट और नगर डीएसपी टाउन के नेतृत्व में शुक्रवार को यह कारवाई की गई है। जानकारी हो कि इस मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। केस में दोनो होटल और फ्लैट के संचालक को भी आरोपित बनाया है।
हालांकि घटना सामने आने के बाद वे सभी आरोपीत फरार चल रहे है। पुलिस की विशेष टीम उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी में जुटी है। पुलिस ने बताया कि एक होटल में कॉल गर्ल को बुलाकर मर्डर भी हुआ था, जिसमें देह व्यापार का धंधा चल रह था।
बताया गया कि मजिस्ट्रेट के निगरानी में शुक्रवार की दोपहर यह सील की कारवाई की गई। इस दौरान नगर डीएसपी सीमा देवी और नगर थानेदार के अलावे काजीमोहम्मदपुर, महिला और बेला थानेदार समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इधर, डीएसपी टाउन सीमा देवी ने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
देह व्यापार को लेकर कांड दर्ज किया गया था। अग्रिम कार्रवाई करते हुए जांच घेरे में आये संबंधित होटलों को सील किया गया है। समाज में एक संदेश जाए कि ऐसे कुकृत्य में हम होटल को सील करेंगे। सभी होटल संचालकों व मकान मालिकों को स्पष्ट संदेश है। स्मैक, शराब व अन्य मादक पदार्थों को पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर दिया गया है। ऐसी गतिविधियां किसी भी होटल में हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
जो भी लोग अपना घर या लॉज किराया पर देते है, तो उसका प्रोपर पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपके यहा कौन रह रहा है। अगर कोई अपराधी आपके घर या लॉज से पकड़ा जाता है, तो आपके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। होटल सेंट्रल पार्क और सुभद्रा होटल के मालिकों को भी हमने अभियुक्त बनाया है। उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। होटल सेंट्रल पार्क में पहले भी एक कॉल गर्ल की हत्या की गई थी। स्मैक का कांड भी दर्ज है।