राजापाकर मे महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन
राजापाकर के उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में विजेता जीविका ग्राम संगठन ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके सुझाव लिए गए। यह सुझाव...

राजापाकर। संवाद सूत्र राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में विजेता जीविका ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर अनेक जीविका दीदियां व अन्य महिलाएं उपस्थित हुईं। टीवी स्क्रीन पर महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए गए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक हित में और सरकार से उनकी अपेक्षाओं के संबंध में सुझाव भी लिए गए। जिसे जिला प्रशासन एवं राज्य स्तर पर भेजा जाएगा ताकि उसे पर नीतिगत निर्णय लिया जा सके। जीविका महिला ग्राम जन वितरण प्रणाली से मिलने वाले प्रति सदस्य अनाज 5 किलो से 10 किलो दिया जाए।
इस मौके पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रीना सिंन्हा, विकास कुमार, ललिता कुमारी, शैली देवी, रेणु कुमारी, नीलम देवी, अंजू कुमारी, शहनाज खातून, बेबी देवी आदि उपस्थित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।