घास काटने के दौरान दो महिलाओं को लगा करंट
सहदेई बुजुर्ग के नयागांव पूर्वी पंचायत में बिजली के तार की चपेट में आने से दो महिलाएं जख्मी हो गईं। महिलाएं घास काटते समय तार के संपर्क में आईं। दोनों को महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती...

सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पूर्वी पंचायत में बिजली के तार की चपेट में आने से दो महिला जख्मी हो गईं। दोनों महिला को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जख्मी महिलाओं की नयागांव पूर्वी वार्ड संख्या एक निवासी धर्मेंद्र पासवान की पत्नी आशा देवी और सुधीर पासवान की पत्नी शोभा देवी शामिल है। घटना उस समय हुई, जब दोनों महिलाएं घास काट रही थीं। घास काटने के दौरान ही दोनों बिजली के तार की चपेट में आ गईं। दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।