Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsLand Dispute Resolution Camp Held in Rajapakar Key Officials Address Cases

भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामले का हुआ निष्पादन

राजापाकर,संवाद सूत्र। भूमि विवाद निवारण के लिए शिविर आयोजन, कई मामलों में दिए निर्देश भूमि विवाद निवारण के लिए शिविर आयोजन, कई मामलों में दिए निर्देश भूमि विवाद निवारण के लिए शिविर आयोजन, कई मामलों...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 14 June 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामले का हुआ निष्पादन

राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी, अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल, राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन, कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रशेखर कुमार सहित विभिन्न भूमि विवाद से संबंधित फरियादी पहुंचे। आरओ जुली कुमारी ने राजेंद्र पंडित बनाम अमरनाथ महतो निवासी ग्राम राजापाकर के भूमि विवाद को देखा। जिसमें दखल कब्जा को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों को अगले शनिवार को अपने-अपने कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। कविता कुमारी बनाम राजकुमार रंजन निवासी ग्राम गंगाजल के भूमि विवाद को देखा, जिसमें भूमि विवाद का केस कोर्ट में चल रहा है।

इसलिए दोनों पक्षों को कोर्ट का आदेश आने तक स्थल पर कोई भी काम नहीं करने का निर्देश दिया गया। आरओ ने अनेक भूमि विवादों का मौके पर निपटारा किया और कहा कि दाखिल खारिज का वाद जो निरस्त है, उसके लिए आवेदन डीएसएलआर महुआ के यहां आवेदन दें। वहां से आदेश आने पर फिर म्यूटेशन किया जाएगा। परिमार्जन लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया गया। अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल ने सभी भूमि विवाद से संबंधित वादी प्रतिवादी को स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। राजापाकर-01-राजापाकर में आयोजित शिविर में उपस्थित लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें