लालगंज ही नहीं वैशाली जिला में कभी तिरहुत तटबंध नहीं टूटा
लालगंज और वैशाली जिले में कभी तिरहुत तटबंध नहीं टूटा। हाल ही में सलेमपुर में रिसाव हुआ। 2021 में, जोगिया नहर का किनारा टूटने से नगर जलमग्न हो गया था। कई बार लोगों ने स्थानीय अधिकारियों का घेराव किया।...

लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज ही नहीं वैशाली जिला में कभी तिरहुत तटबंध नहीं टूटा। तटबंध से रिसाव के कारण वैशाली प्रखंड के सलेमपुर में तटबंध से रिसाव हुआ था। 02 वर्ष 2021 में लालगंज में तिरहुत तटबंध से निकले जोगिया नहर का किनारा जफराबाद में टूट गया था। वर्ष-2021 के 27 मई को ही बंगाल में आए यस तूफान के कारण 24 घंटे से अधिक समय तक वर्षा हुई थी। जिसके कारण मई महीने में ही लालगंज जलमग्न हो गया था। कोरोना काल में काफी वर्षा हुई। जिसके कारण लालगंज नगर पंचायत के कई सड़को पर जून जुलाई महीने में ही पानी बहने लगा था।
जिसे लेकर कई बार नगर पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय का लोगों ने घेराव किया था। सड़क जाम भी किया गया था। जिले से एडीएम,एसडीएम आदि कई अधिकारी पहुंचे थे। 31 अगस्त 2021 को जोगिया नहर का बांध टूटने के बाद लालगंज में नाव चलने लगा था। शहरी क्षेत्र के आधे हिस्से में एक पखवाड़ा तक ट्रैक्टर और नाव ही यातायात का दो साधन थे। 2006 में भी जोगिया नहर का बांध टूटा था। पर उस समय तत्कालीन विधायक मुन्ना शुक्ला ने पहल कर युद्ध स्तर पर उसे दुरुस्त करा दिया गया था। उस समय टूटे नहर सहित तिरहुत तटबंध के कमजोर,संवेदनशील स्थानों को मिट्टी, बोरा में मिट्टी भराई कर दुरूस्त किया गया हैं। कुछ जगहों पर हुए मिट्टी भराई वाले स्थान पर कई जगह घास उगा हैं। वही कई जगह पर अभी भी मिट्टी भराई की जा रही हैं। लालगंज-02- बलहा बसंता में तिरहुत तटबंध की सुरक्षा के लिय नया नया जियो बैग में बालू भर कर डाला गया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।