Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsGunfire Erupts Over Land Dispute in Raghopur No Injuries Reported

पूर्व के जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में दर्जनों राउंड चली गोली

राघोपुर,संवाद सूत्र। पूर्व के जमीनी विवाद लेकर दर्जनों गोलीबारी की गई पूर्व के जमीनी विवाद लेकर दर्जनों गोलीबारी की गई पूर्व के जमीनी विवाद लेकर दर्जनों गोलीबारी की गई

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 29 June 2025 01:53 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व के जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में दर्जनों राउंड चली गोली

राघोपुर,संवाद सूत्र। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में शनिवार को पूर्व के जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच एक दर्जन राउंड से ज्यादा गोली चली। हालांकि गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वही स्थानीय पुलिस गोलीबारी की घटना से इंकार कर रही है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष नंदलाल चौधरी एवं राजेंद्र चौधरी के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर दो वर्षों से विवाद चल रहा है। जिसमे एक पक्ष से नंदलाल चौधरी, राजगीर चौधरी, बटोहि चौधरी, गिगल चौधरी, कपिंद्र चौधरी है। वही दूसरा पक्ष से राजेंद्र चौधरी, राम रतन चौधरी, धर्मनाथ चौधरी, चंदेश्वर चौधरी है।

शनिवार सुबह उसी विवाद को लेकर शनिवार को रामरतन चौधरी के घर के छोटे बच्चे को गिगल चौधरी के तरफ के बच्चे ने मार दिया। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष में तनातनी हो गई। और दोनों तरफ सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर एक दर्जन राउंड से ज्यादा गोली चली। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुबह से दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हुई है। वही इस मामले में जब जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव से जानकारी ली गई, तो उन्होंने गोलीबारी से इंकार करते हुए कहा की दोनों पक्ष में जमीन विवाद है। मामूली झगड़ा हुआ है। हमलोग गए तो कोई गोलीबारी का साक्ष्य नहीं मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें