देसरी के आजमपुर में होगा उपचुनाव, दो प्रत्याशी मैदान में
सहदेई बुजुर्ग देसरी प्रखंड में तीन पंचायतों के वार्ड सदस्य चुनाव में 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, जिससे भिखनपुरा पंचायत के वार्ड 6 में केवल संजय पासवान का...

सहदेई बुजुर्ग देसरी प्रखंड क्षेत्र में तीन पंचायतों में वार्ड सदस्य के रिक्त तीन पदों के उप चुनाव को लेकर 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें एक प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया है। जिसके कारण अब एक ही वार्ड में चुनाव होगा। भिखनपुरा पंचायत में वार्ड 6 में वार्ड सदस्य पद पर संजय पासवान और अखिलेश कुमार नामांकन किया था। जिसमें अखिलेश कुमार नाम वापस लिया है। इससे पहले जफराबाद पंचायत में वार्ड सदस्य के चुनाव में एक प्रत्याशी ने ही नामांकन दाखिल किया है।अब आजमपुर पंचायत में वार्ड 13 में सदस्य पद के लिए लाल मोहन यादव और पिंटू कुमार के बीच चुनाव होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।