भगवानपुर में आए दिन हो रही मवेशी चोरी की घटना
भगवानपुर में मवेशी चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात, अमरेश कुमार की भैंस, जो घर के सामने बंधी थी, चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भैंस की कीमत डेढ़...

भगवानपुर । सं.सू. थाना क्षेत्र इन दिनों मवेशी चोरों के लिए सेफ जोन बन गया। चोर आए दिन मवेशी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार की रात भी चोरों ने भगवानपुर निवासी अमरेश कुमार पिता स्व. रामलगन सिंह की भैंस चोरी कर ली। इस संबंध में अमरेश कुमार ने भगवानपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने का अपील की है। गृह स्वामी के अनुसार भैंस घर के सामने स्थित दलान में बंधी थी और दलान के पास ही सोए हुए थे। देर रात नींद खुली तो देखा की भैंस नहीं है। अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
भैंस हरियाणा नस्ल की थी। बच्चा देने वाली थी। भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।