भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर बांटे विकास पत्रक
महुआ में भाजपा ने शनिवार को सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत में 'विकसित भारत का अमृत काल' के तहत 11 साल के विकास कार्यों का पत्रक वितरण किया। भाजपा के नेताओं ने मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी...

महुआ । सं.सू. भाजपा महुआ उत्तरी मंडल अंतर्गत सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत में शनिवार को विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल होने का पत्रक वितरण किया गया। लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की जानकारी लोगों को दी गई। उत्तरी मंडल के अध्यक्ष उमारंजन सिंह उर्फ रमैया सिंह, मंडल प्रभारी जयप्रकाश निषाद बरनाला, जिला चयन समिति सदस्य एवं सलाहकार मिथुन सिंह, भाजपा नेता आलोक कुमार राय, मंडल उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, धीरेन्द्र सिंह धीरु ने लोगों के बीच भाजपा द्वारा 11 वर्ष में किए गए बेमिसाल विकास कार्य का हैंडबिल लोगों के बीच वितरण किया।
ग्रामीण मिथलेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ भोला बाबू, अमीत कुमार, अजय कुमार, टुनटुन झा, सोनू भगत, पप्पू भगत, दिनेश भगत एवं अन्य लोगों को मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी साझा किया गया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। यहां वंदेमातरम्, भारत माता की जय की गूंजते रहे। भाजपाइयों ने बताया कि नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी हर बस्ती हर घर में जाकर दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।