Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsAkhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Protests Emergency s 50th Anniversary with Torch Rally

लालगंज में आपातकाल के विरोध में एबीवीपी ने निकाला मशाल जुलूस

लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज में आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ बनाई गईलालगंज में आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ बनाई गईलालगंज में आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ बनाई गईलालगंज में आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ बनाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 28 June 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
लालगंज में आपातकाल के विरोध में एबीवीपी ने निकाला मशाल जुलूस

लालगंज। संवाद सूत्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के 50 वी वर्षगांठ पर उसके विरोध में संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री यागज्ञवलक शुक्ला, मृत्युंजय कुमार, जितेंद्र राय के नेतृत्व में माशाल जुलूस निकाला। जिसमे प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, मनीष कुमार, हर्ष सिंह, कन्हैया कुमार, प्रियदर्शनी सिंह, समीक्षा यदुवंशी, शलोक कुमार, सुदीष्ट कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में विधार्थी परिषद से जुड़े सदस्यों, छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। और कहा कि आज से 50 साल पहले आपातकाल लगाकर इंदिरा गांधी ने भारत के संविधान की हत्या की की थी। जबकि उस समय न देश पर कोई बाहरी और न ही कोई आंतरिक खतरा था।

वह दिन भारत के इतिहास में काला धब्बा हैं। जिससे वर्तमान पीढ़ी को अवगत करना जरूरी है। आज से 50 साल पहले कैसे भारतीय संविधान की हत्या कर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया गया था। सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले नेताओं को रातों रात जेल में डाल दिया गया और हर जगह डिक्टेटरशिप लागू हो गया। काफी संख्या में लोगों को जबरदस्ती पकड़कर नसबंदी कर दिया गया। जनता की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास किया गया। लेकिन अंततः जनता में बढ़ते असंतोष को देखते हुए 21 महीने बाद सरकार को आपातकाल हटाना पड़ा। मशाल जुलूस शहीद स्मारक से लालगंज बाजार होते तिनपुलवा स्थित चौक स्थित बुद्ध मूर्ति पर पहुंच समाप्त हुआ। लालगंज-01-शुक्रवार को मशाल जुलूस में शामिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें