Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsRobbery in Khem Matihinia Village Thieves Demand 5 Lakh Ransom from Local Leader

मुखिया की दुकान से चोरी के बाद पांच लाख की मांगी रंगदारी

विश्वंभरपुर थाने के खेम मटिहिनिया गांव की वारदातके विश्वंभरपुर थाने के खेम मटिहनिया गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने स्थानीय मुखिया की किराना दुकान की एस्बेस्टेस की छत को काटकर दस हजार नगद सहित...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSat, 28 June 2025 10:38 PM
share Share
Follow Us on
मुखिया की दुकान से चोरी के बाद पांच लाख की मांगी रंगदारी

विश्वंभरपुर थाने के खेम मटिहिनिया गांव की वारदात पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की कर रही छानबीन 82- मुखिया की दुकान पर चोरों द्वारा चस्पाया गया पांच लाख रुपए रंगदारी देने का पर्चा कुचायकोट,एक संवाददाता। जिले के विश्वंभरपुर थाने के खेम मटिहनिया गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने स्थानीय मुखिया की किराना दुकान की एस्बेस्टेस की छत को काटकर दस हजार नगद सहित हजारों के सामान उड़ा लिए। वहीं दुकान पर पर्चा चस्पा कर पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की। पर्चा में शनिवार की सुबह जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की छानबीन की।

बताया जा रहा है कि कुचायकोट प्रखंड की दुर्गमटिहनिया पंचायत की मुखिया दुर्गावती देवी के पति लवनारायण सिंह स्थानीय बाजार में दुकान हैं। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी व पर्चा चस्पाने की वारदात सीसीटीवी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दो चोर दिख रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दुकानदार ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेम मटिहनिया के समीप उनका बाजार है। बाजार कई तरह की दुकानें व उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सिपाया का सीएसपी संचालित है। दुकानों का संचालन उनके तीन छोटे भाई करते हैं। शुक्रवार की देर शाम सभी दुकान बंद कर अपने घर चले गए। शनिवार की सुबह दुकानों को खोलने के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। वर्जन घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। टावर लोकेशन निकाला जा रहा है। तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा। हेमंत कुमार, थानाध्यक्ष, विश्वंभरपुर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें