Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsPublic Court Held in Baikunthpur to Resolve Land Disputes

जनता दरबार में भूमि विवाद के नौ मामलों पर हुई सुनवाई

फोटो- तम कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई शुरू की गई। दोपहर तक चले जनता दरबार में पुर्व के चार व नए पांच मामलों पर सुनवाई की गई। भूमि विवाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSat, 28 June 2025 10:39 PM
share Share
Follow Us on
जनता दरबार में भूमि विवाद के नौ मामलों पर हुई सुनवाई

बैकुंठपुर। एक संवाददाता थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित नौ मामलों पर सुनवाई की गई। अंचल पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई शुरू की गई। दोपहर तक चले जनता दरबार में पुर्व के चार व नए पांच मामलों पर सुनवाई की गई। भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त अभिलेखों की गहराई से जांच की गई। दोनों पक्षों की उपस्थिति व सहमति बनने के बाद दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। अन्य मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति नहीं रहने की स्थिति में अगली तिथि निर्धारित की गई।

अगली तिथि पर उपस्थित होने के लिए दोनों पक्षों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। सीओ ने बताया कि नोटिस का तमिला संबंधित चौकीदार के माध्यम से किया जाएगा। जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर विभिन्न पंचायतों से ग्रामीण पहुंचे थे। थाना परिसर में दोपहर तक फरियादियों की भीड़ जुटी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें