मानसून की दस्तक के 72 घंटे बाद भी गोपालगंज सूखा
नतम तापमान 48 घंटे में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश होने का मौसम विभाग का है पूर्वानुमान फोटो: 60- शनिवार को काले बादलों से ढंका गोपालगंज का आसमान गोपालगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार में...

गोपालगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार में मानसून की दस्तक भले ही गुरुवार रात को हो चुकी हो, लेकिन अब तक बूंदाबांदी को छोड़कर तेज बारिश नहीं हुई है। किसानों को राहत देने वाली बारिश का इंतजार अब भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को गोपालगंज में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और पुरवा हवा 18 से 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। जिससे मौसम सुहावना बना रहा। आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत दर्ज किया गया।
पिछले तीन दिनों में बैकुंठपुर को छोड़ शेष जिले में कहीं भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। सिधवलिया, मांझा, बरौली और शहर क्षेत्र में कभी-कभी हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन वह भी कुछ ही मिनटों की। मौसम विभाग का पूर्वानुमान: जल्द होगी राहत मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि रविवार से मंगलवार के बीच गोपालगंज समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से कई स्थानों पर बारिश संभावित है। इस दौरान तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट भी देखी जा सकती है। अनुमान है कि दिन का तापमान 33-34 डिग्री और रात का तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की गति 20 से 25 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।