संतुलन बिगड़ने से पलटा ई-रिक्शा, आठ जख्मी
सिधवलिया में एक बड़ा हादसा टल गया जब एक ई-रिक्शा बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गया। इस हादसे में आठ यात्री घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में...

सिधवलिया। प्रखंड के नेटुवा बाबा स्थान के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से भरा एक ई-रिक्शा सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। घायलों में ललिता देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, सरोज कुमार, मदन यादव सहित तीन बच्चे शामिल हैं। बताया गया कि सभी यात्री बुढ़ी माई की पूजा कर ई-रिक्शा से अपने गांव टंडसपुर लौट रहे थे।
तभी यह हादसा हुआ। चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार सिधवलिया। स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की रात हलुआर पांडेय टोला गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान मंजय कुमार साह और धीरज कुमार साह के रूप में हुई है। चोरी की बाइक इनके दरवाजे पर खड़ी थी। जांच के दौरान बाइक चोरी की पाई गई। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घरेलू विवाद में मारपीट, महिला घायल सिधवलिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मीरा देवी के रूप में की गई है, जिन्हें सिधवलिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर अभी तक पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।