Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGopalganj Park Expansion Children and Elderly Facilities to be Enhanced with 5 91 Lakh Investment

महाराणा प्रताप पार्क में लगेगा फव्वारा,व्यायामशाला का होगा निर्माण

- नगर परिषद ने शुरू किया पार्क को आकर्षक बनाने का कार्यजार वर्ग फीट में फैला है पार्क फोटो नं. 02 - शहर का महाराणा प्रताप चिल्ड्रेन पार्क गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज, हिन्दुस्तान...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSat, 28 June 2025 10:41 PM
share Share
Follow Us on
महाराणा प्रताप पार्क में लगेगा फव्वारा,व्यायामशाला का होगा निर्माण

गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर स्थित महाराणा प्रताप चिल्ड्रेन पार्क को और आकर्षक बनाया जाएगा। नगर परिषद ने इस पार्क के क्षेत्र विस्तार का कार्य शुरू कर दिया है। जिस पर 5 लाख 91 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। विस्तारित क्षेत्र में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत इस कार्य को स्वीकृति मिली है। नए क्षेत्र में आकर्षक फव्वारा लगाया जाएगा। जिसमें रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए व्यायामशाला और बैठने की समुचित सुविधा भी विकसित की जाएगी। ज्ञात हो कि बच्चों के मनोरंजन के लिए नगर परिषद द्वारा करीब पांच साल पहले इस पार्क का निर्माण कराया गया था।

यह पार्क फिलहाल करीब 10 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है, जिसमें बच्चों के खेलने और मनोरंजन की सुविधाएं मौजूद हैं। हालांकि शहर की बढ़ती आबादी के अनुरूप यह पार्क छोटा साबित हो रहा था। इसे देखते हुए नगर परिषद ने वर्ष 2023 में पार्क के क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव पारित किया था। मुख्यमंत्री को सौंपी गई थी मांग पत्र इस वर्ष 4 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गोपालगंज आगमन के दौरान, नगर परिषद के मुख्य पार्षद ने शहर के विकास योजनाओं के साथ पार्क विस्तार की भी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस कार्य को स्वीकृति दी। वर्तमान में विस्तारित क्षेत्र की चारदीवारी का निर्माण कार्य एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। दोगुनी होगी पार्क की क्षमता नगर परिषद के अनुसार, विस्तार के बाद पार्क का क्षेत्र 9700 वर्ग फीट और पहले से जुड़कर लगभग दोगुना हो जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक एक साथ समय बिता सकेंगे। मुख्य पार्षद ने बताया कि विस्तार वाले हिस्से में बच्चों के लिए आधुनिक मनोरंजन सुविधाएं तैयार की जाएंगी। वहीं बुजुर्गों के लिए व्यायामशाला तथा विश्राम स्थल भी बनाया जाएगा। पार्क का निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूरा कर लोकार्पण किया जाएगा। फिलहाल चारदीवारी का कार्य प्रगति पर है और एक-दो दिन में मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया जाएगा। वर्जन महाराणा प्रताप चिल्ड्रेन पार्क के क्षेत्र विस्तार के लिए दो साल से प्रयास हो रहा था। मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी विशेष सुविधा होगी। हम दो महीने के भीतर कार्य पूरा कर लेंगे। हरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद, गोपालगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें