सोमवार से कोर्ट का संचालन सुबह साढ़े दस बजे से होगा
गोपालगंज में सिविल कोर्ट का संचालन सोमवार से सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जो 4:30 बजे तक चलेगा। दोपहर में एक घंटे का मध्यांतर रहेगा। पूर्व एडीजे गीता गुप्ता को नई जिला जज के रूप में नियुक्त किया गया...

गोपालगंज। विधि संवाददाता सिविल कोर्ट गोपालगंज का संचालन सोमवार से सुबह के साढ़े दस बजे से होगा। इसके तहत सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े चार बजे तक कोर्ट संचालित होंगे। दोपहर में डेढ़ बजे से दो बजे तक मध्यांतर रहेगा। वहीं ऑफिस स्टॉफ के लिए सुबह के दस बजे से साढ़े पांच बजे तक कार्यावधि होगी। इस संबंध में अधिवक्ताओं व कर्मियों को सूचना दे दी गयी है। ------------ पूर्व एडीजे प्रथम गीता गुप्ता होंगी गोपालगंज की नई जिला जज गोपालगंज। विधि संवाददाता सिविल कोर्ट गोपालगंज की पूर्व एडीजे प्रथम गीता गुप्ता जिले की अगली प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगी।
इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं निवर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा का स्थानांतरण नालंदा जिले के जिला जज के पद पर हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।