Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGandak River Water Level Rises 15 cm After Rainfall in Nepal s Terai Region

नेपाल में हल्की बारिश के बाद बढ़ रहा गंडक का जलस्तर

फोटो- 13- बैकुंठपुर के सलेमपुर में शनिवार को बहती गंडक नदी द गंडक के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 15 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को बराज से नदी में 58 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSat, 28 June 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
नेपाल में हल्की बारिश के बाद बढ़ रहा गंडक का जलस्तर

बैकुंठपुर। एक संवाददाता नेपाल के तराई क्षेत्रों में शुक्रवार की रात से हो रही हल्की बारिश के बाद गंडक के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 15 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को बराज से नदी में 58 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शनिवार की सुबह बारिश रुकने के बाद पानी छोड़े जाने की मात्रा 63 हजार क्यूसेक हो गया है। मटियारी मीटर गेज पर गंडक का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 75 सेंटीमीटर नीचे था। जबकि डुमरियाघाट में नदी का जलस्तर लाल निशान से 65 सेंटीमीटर नीचे बताया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें