Hindi NewsBihar NewsGaya NewsWoman Injured in Collision Between Scorpio and Car Near Panchanpur-Tikari Road

स्काॅपियो व कार की टक्कर में महिला घायल

पंचानपुर-टिकारी मार्ग पर कॉलेज मोड़ के पास स्कॉपियो और कार की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान सरोज देवी के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 25 June 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
स्काॅपियो व कार की टक्कर में महिला घायल

पंचानपुर-टिकारी मार्ग पर कॉलेज मोड़ के पास स्कॉपियो और कार की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को आस पास के लोगों ने तुरंत अनुमंडल अस्तपाल, टिकारी में भर्ती कराया। बताया गया कि सड़क किनारे खड़ी स्कॉपियो में कार ने जोरदार टक्कर मारी है। महिला की पहचान अरवल जिला के कुर्था थाना क्षेत्र के राणा नगर की रहने वाली सरोज देवी के रूप में की गई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल रेफर कर दिया है। दुर्घटना स्थल पर रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एयर बैग खुलने से चालक की जान बच गई।

आमने-सामने की टक्कर के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें