Hindi NewsBihar NewsGaya NewsUnderground and Surface Drain Construction at Gaya Junction to Alleviate Waterlogging Issues

गया जंक्शन: पांच किलो मीटर क्षेत्र में बन रहा अंडर ग्राउंड और ऊपरी सतह पर नाला

-गया जंक्शन परिसर में नाले के निर्माण से जलजमाव की समस्या से लोगो को मिलेगी

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 24 June 2025 05:20 PM
share Share
Follow Us on
गया जंक्शन: पांच किलो मीटर क्षेत्र में बन रहा अंडर ग्राउंड और ऊपरी सतह पर नाला

गया जंक्शन परिसर में करीब पांच किलो मीटर व्यास क्षेत्र में अंडर ग्राउंड व ऊपरी नाले का निर्माण किया जा रहा है। गया जंक्शन परिसर में नाले का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर जलजमाव की समस्या से यात्रियों को निजात मिलेगी। साथ ही आवागमन में भी सहूलियत बढ़ेगी। गया जंक्शन परिसर का पिलग्रिम साइड से बांटा मोड़ तक करीब 12 सौ मीटर क्षेत्र सहित डेल्हा साइड में करीब तीन किलो मीटर क्षेत्र में अंडर ग्राउंड नाला और दो किलो मीटर क्षेत्र में ऊपरी सतह पर नाला का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। विश्व स्तरीय स्टेशन योजना के तहत इन नालो का निर्माण कराया जा रहा है।

नाले की कमी के कारण गया जंक्शन परिसर में जल जमाव की समस्या से यात्री हमेशा परेशान होते रहते हैं। नाले निर्माण कार्यो के प्रगति का जायजा लेने के लिए रेलवे निर्माण विभाग के अधिकारी व रेल कंट्रक्शन कंपनी के आधिकारिक टीम ने गया जंक्शन का दौरा किया। साथ ही निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए कई दिशा निर्देश दिए। रेल कंट्रक्शन विभाग के अभियंता सुधीर शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा, जनरल मैनेजर बीके सिंह आदि ने कार्यो का समीक्षात्मक निरीक्षण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें