Hindi NewsBihar NewsGaya NewsTribute to Late Tripurari Sharan on 12th Death Anniversary in Bihar Khadi Industry

याद किए गए बिहार खादी पुरुष त्रिपुरारी शरण

मानपुर में बिहार खादी पुरुष स्व. त्रिपुरारी शरण की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके खादी के विकास में योगदान और त्रिपुरारी मॉडल चरखे की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 28 June 2025 05:24 PM
share Share
Follow Us on
याद किए गए बिहार खादी पुरुष त्रिपुरारी शरण

मानपुर स्थित ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग समिति के प्रधान कार्यालय में शनिवार को बिहार खादी पुरुष स्व. त्रिपुरारी शरण की 12वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। सबसे पहले उपस्थित लोग स्व. शरण जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने झारखंड सरकार से खादी रत्न से सम्मानित स्व. त्रिपुरारी शरण जी की जीवनी पर रोशनी डाली। खादी के विकास में उनके किए गए कामों को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार महंत ने कहा कि त्रिपुरारी शरण को बिहार सरकार ने खादी पुरुष और झारखंड सरकार ने खादी रत्न से नवाजा था।

उनके बनाए गए त्रिपुरारी मॉडल के चरखे से महिलाओं और पुरुषों की आदमनी काफी बढ़ गयी है। स्व. शरण के पदचिह्नों पर चलकर खादी का और विकास होगा। उनकी जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि ‘ त्रिपुरारी मॉडल चरखा रहा। सभा में वक्ताओं ने इस विशेष चरखे की महत्ता व उपयोगिता पर रोशनी डाली। अंत में रघुपति राघव राजा राम.., वैष्णव जन तो लेने कहिए.. आदि प्रार्थना से पुण्यतिथि समारोह का समापन हुआ। इस मौक पर अंकेक्षक परामर्शी अखिलेंद्र कुमार, व्यवस्थापक राम प्रवेश प्रसाद, व्यवस्थापक वीरेंद्र कुमार सिंह, महेश पाल,उदय शंकर शर्मा, हरि सिंह, रत्नाकर प्रसाद सिंह, सुनीता देवी, राजेश सिन्हा, द्वारिका साव, सुरेश सिंह, कुलदीप महतो, कामेश्वर कुमार व अमन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें