Hindi NewsBihar NewsGaya NewsTragic Passing of Jalalpur Panchayat Sarpanch Saryu Yadav Community Mourns Loss

जलालपुर के सरपंच सरयू यादव का हुआ निधन

जलालपुर पंचायत के सरपंच सरयू यादव का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार ने दुख प्रकट किया और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सरयू यादव एक लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 19 June 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
जलालपुर के सरपंच सरयू यादव का हुआ निधन

प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत के सरपंच सरयू यादव का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर सुन क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार ने गांव पहुंच गहरा दुख प्रकट किया व अंतिम संस्कार में शामिल हुए। विधायक डॉ कुमार ने दुख जताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग एक मृदुभाषी समाजिक कार्यकर्ता को खो दिया, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। जानकारी हो कि जलालपुर पंचायत के इंग्लिशपर ग्राम के रहने वाले सरयू यादव लंबे अरसे से सरपंच पद का चुनाव जीतते आये थे। कुशल राजनीतिक समझ व निर्णायक सोच के कारण क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

निधन के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पंचायत सरकार भवन लाया गया जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शोक जताने वाले में मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव, राजद नेता राम कुमार, नन्हे सिंह, सुनील चंद्रवंशी, सत्येन्द्र चंद्रवंशी, रामानंद सिंह, गोरख सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें