फतेहपुर में बाइक के धक्के से छात्रा घायल, गया रेफर
फतेहपुर के अमघटी गांव की छात्रा सुहाना कुमारी शनिवार सुबह स्कूल जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मारा। स्थानीय लोगों ने उसे फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य...

फतेहपुर थाना क्षेत्र के अमघटी गांव की रहने वाली छात्रा सुहाना कुमारी शनिवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है, जब वह स्कूल जा रही थी। सुहाना अवध किशोर प्लस टू हाई स्कूल कांटी की छात्रा है। वह कांटी मोड़ के पास जैसे ही स्टेट हाईवे 70 से गुजर रही थी, तभी तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।